अयोध्या: सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, राजगोपुरम द्वारका का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वह हनुमानगढ़ी गये, जहां दर्शन पूजन करने के बाद रामजन्म भूमि गये। रामलला के दर्शन किये। ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री बाद सुग्रीव किला पहुंचे। यहां राजगोपुरम द्वार का उद्घाटन किया। सुग्रीव किला पर राजगोपुरम द्वार का संत समाज के मौजूदगी में किया अनावरण, राम जन्मभूमि पथ चौडीकरण के दौरान सुग्रीव किला का मुख्य द्वार तोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

संबंधित समाचार