रामपुर: किशोरी से दुष्कर्म करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट, एक पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जररूत पड़ी तो पुलिस करा सकती डीएनए टेस्ट 

सैदनगर, अमृतविचार। किशोरी से शारीरिक संबंध बनाकर उसको गर्भवती कर दिया। जिसके बाद किशोरी ने 20 नवंबर 2024 की शाम 4 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। बचे दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जररूत पड़ी तो  डीएनए टेस्ट  भी कराया जा सकता है।
 
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी किशोरी ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया था,जिसके बाद हंगामा हो गया। पहले तो परिजनों ने किशोरी को घर से हटाकर रिश्तेदारी में भेज दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो किशोरी नवजात को लेकर थाने पहुंच गई। किशोरी ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। किशोरी का आरोप था कि गांव के ही कुछ लोग उसके साथ करीब 2 साल से  दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच की थी। उसके बाद  थाना अध्यक्ष करम सिंह पाल ने पीड़िता के परिजनों से बात की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रामस्वरूप, रूपनारायण, प्रेम एवं अन्य के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी रामस्वरूप को पकड़ लिया है। जबकि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

संबंधित समाचार