Bulandshahr News: ट्रक की टक्कर से देवरानी, जेठानी और बहू की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के पांच अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलन्दशहर। जनपद बुलन्दशहर में आज रात्रि डीसीएम ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद के गांव मचकोली स्थित मंदिर में माता रानी की चाओ चढ़ाने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्य ओटो रिक्शा द्वारा अपने घर के लिए रवाना हुए थे रात्रि 8:00 जब श्रद्धालुओं से भरा ओटो जब कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कुंडवल बनारस के पास पहुंचा उसी समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक ने अपना संतुलन खोते हुए ओटो में जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई

मृतकों में देवरानी राजेंद्री, जेठानी गंगादेवी और बहू राधा बताई जा रही हैं। इसके अलावा महेंद्री ममता भारती एवं चालक टीकम सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें राजकीय अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कर दिया गया है इनमें चारों महिलाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के शवों पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए रोडजाम कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, जिला समन्वयक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार