श्रेयस अय्यर ने कहा- IPL फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, मुझे अपनी टीम पर गर्व है
दुबई। मुंबई इंडियंस से आईपीएल के खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से पराजित होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। शायद सबसे मुश्किल लीग। मैं इस लीग में खेलकर बेहद खुश हूं। यह शानदार सफर रहा। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। फाइनल …
दुबई। मुंबई इंडियंस से आईपीएल के खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से पराजित होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। शायद सबसे मुश्किल लीग। मैं इस लीग में खेलकर बेहद खुश हूं। यह शानदार सफर रहा। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। फाइनल में पहुंचना आसान नहीं है। यह अच्छी उपलब्धि है, लेकिन IPL जीतते तो और ज्यादा अच्छा होता, एक कदम आगे होते। उनकी टीम अगले वर्ष ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
Skipper @ShreyasIyer15 thanks all the @DelhiCapitals fans for their support ??
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020
#Dream11IPL pic.twitter.com/n5Re1CyVwi
दिल्ली ने मंगलवार को आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन यह स्कोर मुंबई को हराने के लिए काफी नहीं था। मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया और पहली बार फाइनल खेल रही दिल्ली का आईपीएल का नया चैंपियन बनने का सपना टूट गया।
दिल्ली के कप्तान अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि “मैंने कई बार कहा है कि मैंने जितने लोगों के साथ काम किया है, उनमें से रिकी सर्वश्रेष्ठ हैं। वह मुझे खेलने की पूरी स्वतंत्रता देते हैं। मुझे उनके साथ रहना पसंद है। वह आत्मविश्वासी कोच हैं। वह जिस तरह से बैठकें करते हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं वह लाजवाब है।”
