प्रयागराज: फूलपुर उपचुनाव... मतगणना कल, मुंडेरा मंडी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह सात बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम का ताला

प्रयागराज, अमृत विचार। 20 नवंबर यानि बुधवार को हुए फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद शनिवार यानि 23 नवंबर को मतगणना होनी है। मतगणना सुबह 8 बजे मुंडेरा मंडी में शुरु की जाएगी। इससे पहले 7 बजे स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। मतगणना के लिए कदे सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। यह मतगणना 32 राउंड में पूरी की जाएगी। मतगणना के बाद दो बजे तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

फूलपुर विधानसभा से उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की संख्या 12 थी। फूलपुर के मतदान में 4.7 लाख वोटरों में केवल 1.77 लाख वोटरों ने ही अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार करीब 43 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस मतदान के परिणाम से ही 12 प्रत्याशियों में से किसी एक का भाग्य खुलेगा। बताया जा है कि मतगणना के लिए कुल 103 कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम के लिए कुल 14 टेबल लगाई जाएंगी। जिसमें एक टेबल आरओ की होगी।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की हत्या का विरोध, कड़ी सुरक्षा में हुआ वकील का अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार