'कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं हो सकता', महाराष्ट्र के चुनाव रिजल्ट पर संजय राउत ने उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सवाल उठा दिए है। इन रुझानों पर राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र की जनता का फ़ैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता का मूड हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। मुझे जनता का मूड मालूम है। 

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले गौतम अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला। दो हजार करोड़ के रिश्वत के केस से भाजपा की पोल खुल गई है और उसी को छिपाने के लिए अब चुनाव में खेल किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र अब गौतम अडानी की जेब में जा रहा है। हम इसे अडाणी राष्ट्र नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, महायुति बहुमत की ओर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज