रुद्रपुर: एसबीएफसी फाइनेंस शाखा प्रबंधक को मिली धमकी, शाखा में दो लड़कियों के बीच हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास विकास चौकी इलाके में स्थित एक फाइनेंस शाखा प्रबंधक का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आवास विकास स्थित पीजी में रहने वाले एबीएफसी फाइनेंस शाखा प्रबंधक सूरज कुमार ने बताया कि वह रुद्रपुर स्थित फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक पद पर तैनात हैं। बताया कि 14 नवंबर को शाखा के सेल्स विभाग में तैनात दो लड़कियों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जब विवाद नहीं थमा तो प्रबंधक होने के नाते उसने दोनों युवतियों का प्रवेश वर्जित कर दिया। जिसको लेकर विवादित युवती अनीता लोहनी व पति विजेंद्र सिंह निवासी मेट्रोपोलिस सिटी 16 नवंबर की दोपहर को शाखा में आए और अभद्रता करते हुए हाथापाई करना शुरू कर दी।  

जब शाखा कार्मिकों ने रोकने का प्रयास किया तो अभद्रता की। आरोप था कि जाते-जाते युवती के पति ने बाहर निकलते ही अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं युवती ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। शाखा प्रबंधक ने घटना की वीडियो सौंपते हुए आरोपी दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें - उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद होने की तैयारी, 75 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे

संबंधित समाचार