Unnao News: प्रशासन के बंदिशों पर मनमानी भारी, बेखौफ जलाई जा रही पराली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। खेतों में किसानों द्वारा धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही हैं। किसानों को न तो प्रशासन की कार्रवाई का डर है और न ही कोर्ट के आदेश की परवाह। ऐसे में पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और चारों ओर धुंध फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 

जिले में धान व गेहूं की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। इस समय धान की कटाई हो रही है। सदर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गावों में बदलते मौसम को देखते हुए किसान अपनी फसल को मजदूरों के बजाय कंबाइन मशीन से कटवा रहे हैं। धान कटाई के बाद बची फसल के अवशेष का निस्तारण करने के बजाय कई किसान इसे खेत में ही जला रहे हैं। 

पराली जलने से जहां इसका धुआं वातावरण में प्रदूषण की बढ़ोतरी कर रहा है वहीं श्वांस के रोगियों को भी दिक्कत हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी इसे लेकर सख्त नहीं दिख रहे हैं। हालांकि एक हफ्ते पहले 7 किसानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। 

राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते कुछ लोगों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करने का लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों ने परली जलाने के कारण जहां प्रदूषण धुआं बढ़ रहा है। वहीं लोगों को सांस लेने तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास कुमार हिमांशु नन्हा जगदीश प्रसाद व कमलेश कुमार ने बताया कि पराली जलाने से बढ़ रहे प्रदूषण से सांस लेने तक दिक्कत हो रही है। बीमारियां बढ़ रही है।

बोले जिम्मेदार… 

पराली जलाने के मामले की जांच के लिए राजस्व व कृषि विभाग की टीम गठित की गई है। जहां पराली जलाने की रिपोर्ट मिली, वहां नियमानुसार जुर्माना आदि की कार्रवाई की गई है। शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- शशांक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।

ये भी पढ़ें- Unnao: पारंपरिक खेती छोड़ अदरक की खेती कर झोली भर रहे ‘इंद्रमोहन’...अन्य किसानों को भी खेती करने के लिए करते है प्रेरित

 

संबंधित समाचार