Kaushambi accident: नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, दो बारातियों की मौत, तीन अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में बारात में शामिल होकर घर लौट रहे बारातियों से भरी कार नदी में गिर गयी। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रामदयालपुर गांव के पांच लोग रविवार की रात में करारी कस्बा में बारात में शामिल होने गए थे।

बरात के कार्यक्रम के बाद सभी एक ही कार में सवार होकर लौट रहे थे कि उदाथू गांव के पास पहुंचा नीलगाय को बचाने के चक्कर में तेज गति वाहन अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए ससुर खदेरी नदी में गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थनीय लोगों के सहयोग से सभी पांच लोगों को नदी से बाहर निकाला। मगर तब तक आस्तिक सिंह (17) और शिवाप्रका 24 मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें : Sambhal Violence : चार मौतें, सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी....तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर

संबंधित समाचार