हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डकैती और लूट के मामले में पिछले 22 साल से फरार इनामी बदमाश की नैनीताल और उत्तर प्रदेश पुलिस से मुठभेड़ गई है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 315 बोर के तमंचे और कारतूस से लैस था। 

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर सिम्भावली हापुड़ का रहने वाला नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद वर्तमान में निडोली मसूरी गाजियाबाद में रह रहा था। वर्ष 2002 में नौशाद ने नैनीताल जिले में डकैती और लूट की घटना को अंजाम दिया था और तभी से वह फरार था। नौशाद की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

नौशाद की तलाश में जुटी पुलिस को पता लगा कि उस पर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। नौशाद को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी एसआई रजत कसाना को दी गई।

बीती रात नैनीताल पुलिस की टीम हापुड़ की सिंभावली थाने पहुंची। सिंभावली पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी गई। खुद को फंसता देख नौशाद ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद घायल हो गया। पुलिस ने उसे नवादा नहर नया पुल हापुड़ से गिरफ्तार किया। इसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद के साथ एक मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस टीम एसआई रजत सिंह कसाना, कांस्टेबल अनिल गिरी और सोनू सिंह थे।

यह भी पढ़ें - भीमताल: तेंदुए ने महिला पर बोला हमला, एक किमी दूर जंगल में मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास