भीमताल: तेंदुए ने महिला पर बोला हमला, एक किमी दूर जंगल में मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

भीमताल, अमृत विचार। नौकुचियाताल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने उठा लिया। महिला की पहचान लीला देवी (50) के रूप में हुई, जो स्व. नरोत्तम आर्य की पत्नी थीं।

जानकारी के अनुसार, लीला देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने जा रही थीं, तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर घटना की जानकारी गांववालों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर भेजी गई, और करीब एक किमी अंदर महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इस इलाके में इससे पहले भी बाघों और तेंदुओं वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: Anti-Romeo में पकड़े जा रहे नशेड़ियों का Medical खालसा या गुरुतेग बहादुर कॉलेज में नहीं कराया जाए

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास