मुख्यमंत्री के आदेश पर पिपराइच व मुण्डेरवा चीनी मिल ने किया 10 करोड़ का भुगतान
पाॅच करोड़ चीनी मिल मुण्डेरवा एवं पाॅच करोड़ चीनी मिल पिपराइच के खाते में आज हस्तान्तरित गोरखपुर। गोरखपुर जनपद अन्तर्गत पिपराइच एवं बस्ती जनपद के मुण्डेरवा चीनी मिल के वर्ष 2019-20 के बकाये गन्ना मूल्य का 5-5 करोड़ कुल 10 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेजने की कार्यवाही आज की गयी है तथा …
पाॅच करोड़ चीनी मिल मुण्डेरवा एवं पाॅच करोड़ चीनी मिल पिपराइच के खाते में आज हस्तान्तरित
गोरखपुर। गोरखपुर जनपद अन्तर्गत पिपराइच एवं बस्ती जनपद के मुण्डेरवा चीनी मिल के वर्ष 2019-20 के बकाये गन्ना मूल्य का 5-5 करोड़ कुल 10 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेजने की कार्यवाही आज की गयी है तथा शेष गन्ना मूल्य के भुगतान को भी यथाशीघ्र कराये जाने का प्रयास है, इसके लिए चीनी मिलों को कड़े निर्देश दिये गये है कि वे शत प्रतिशत बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करें।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह स्पष्ट रूप से चीनी मिलों को निर्देश दिया गया है कि गन्ना किसानों के सभी बकाये का भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसी क्रम में मंत्री, सुरेश राणा गन्ना एवं चीनी उद्योग उ.प्र. द्वारा अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी उद्योग को इसका सख्ती से अनुपालन कराये जाने का निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में गन्ना मूल्य अवशेष भुगतान की समीक्षा की गयी तथा बस्ती एवं गोरखपुर जिले की उ.प्र.राज्य चीनी निगम लि. की इकाई-मुण्डेरवा एवं पिपराइच द्वारा पेराई सत्र 2019-20 के अन्तर्गत क्रय गन्ने मूल्य के सापेक्ष देय भुगतान मुण्डेरवा व पिपराइच चीनी मिलों को त्वरित भुगतान के निर्देश प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. राज्य चीनी निगम लि. लखनऊ को दिये गये। जिसके क्रम में उक्त चीनी मिलों द्वारा 5-5 करोड़ का भुगतान किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
यह जानकारी प्रबन्ध निदेशक ने देते हुए बताया कि पाॅच करोड़ चीनी मिल मुण्डेरवा एवं पाॅच करोड़ चीनी मिल पिपराइच के खाते में आज हस्तान्तरित की जा रही है, जो शीघ्र ही सम्बन्धित कृषकों के खाते में भेज दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अब तक चीनी मिल मुण्डेरवा का 122.87 करोड़ एवं चीनी मिल पिपराइच का 128.50 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है, जो कुल देयता का 88 प्रतिशत है। दीपावली के अवसर पर बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान करने से गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।यह जानकारी सम्भागीय विख्यापन अधिकारी परिक्षेत्र गोरखपुर/देवरिया ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
