Unnao: बहुचर्चित माखी दुष्कर्म कांड मामला...सीबीआई के गवाह ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। बहुचर्चित माखी दुष्कर्म कांड से जुड़े एक अन्य मामले में सीबीआई के गवाह संदीप सिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर अपनी हटाई गई सुरक्षा बहाल करने की गुहार लगाई है।

बुधवार को एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि वह मुकदमा अपराध संख्या/आरसी-11/2018 धारा-120 बी, 363, 366, 376डी आईपीसी में सीबीआई का मुख्य गवाह है। जिसका केस तीस हाजिरी कोर्ट नई दिल्ली में विचाराधीन है। इसमें शुभम सिंह, नरेश तिवारी व ब्रजेश यादव नामजद थे।

आरोप है कि आरोपी उसे व उसके परिवार को गवाही देने की वजह से जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे थे। इनके सहयोगियों ने 30 जून-2021 को उस पर जानलेवा हमला किया था।

जिसमें बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह व रामजी शामिल थे। जिसकी रिपोर्ट माखी थाना में दर्ज हुई थी। बताया कि उसे सुरक्षा मिली थी। लेकिन बीती 19 सितंबर-2024 को सुरक्षा वापस ले ली गई। उसने एसपी से जांच कराकर सुरक्षा देने की मांग की है।

ये भी पढ़े- उन्नाव में दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा...कोर्ट ने 10 हजार जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार