CM Yogi In Chitrakoot: चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...कर रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह चित्रकूट पहुंचे। वह यहां विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा करेंगे। साथ ही कई कामों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई बार बदलाव हुए। मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित समय से पूर्व ही कर्वी पहुंच गए। देवांगना हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री मनोहरलाल और निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल आदि ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट गए।

समाचार भेजे जाने तक वह वहां आला अफसरों के साथ मंडल स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। माना जा रहा है कि उनका फोकस राम वनगमन पथ और रानीपुर टाइगर रिजर्व आदि पर रहेगा। जल जीवन मिशन के कामों की भी समीक्षा होने की संभावना है।

उधर, देर रात तक अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां करते रहे। मुख्यमंत्री का अपराह्न लगभग तीन बजे तीर्थक्षेत्र में मंदाकिनी तट किनारे रामघाट पर आरती का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़े- Banda पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण

संबंधित समाचार