Banda पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में बृहस्पतिवार को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने वीरांगना दुर्गावती की वीरता और संघर्ष को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री इस कार्यक्रम (प्रतिमा अनावरण) के बाद बांदा जिले के महुआ गांव पहुंचकर तेलंगाना प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां जयंती देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां चंद्रशेखर जी के परिवारीजनों के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया। इसके बाद सीएम योगी वापस मेडिकल कॉलेज हेलीपैड पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: बिना पूर्व सूचना दिए पहुंचा नगर निगम; शहर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

 

संबंधित समाचार