मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी की सड़कें बदहाल, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

आए दिन हादसों का शिकार हो रहे दो पहिया वाहन चालक

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर स्मार्ट सिटी बनता जा रहा है। लेकिन आज भी यहां की सड़कें बदहाल है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांठ रोड पर किले के आगे की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इस पर लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हर समय चोटिल होने का भी भय भी रहता है।

महानगर स्मार्ट सिटी में आने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज भी लोग टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। जबकि आशियाना स्थित केसरी कुंज कॉलोनी के सामने पिछले एक साल से सड़क टूटी पड़ी है। जिससे यहां के लोगों को आने जाने में काफी समस्या होती है। उसके बाद भी जिम्मेदार आंखे बंद करे बैठे हैं। अमृत विचार की टीम ने जब सड़कों की पड़ताल की तो जीएमडी रोड से लेकर चड्डा काम्पलेक्स तक हर दो कदम पर सड़क टूटी हुई है। आशियाना का भी यहीं हाल है। यहां पिछले एक साल से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। वहीं रेड स्फायर बैक्वेंट के पास भी सड़क खस्ताहाल है। ऐसे में लोगों के साथ ही बच्चों काे भी हर समय चोट लगने का डर बना रहता है।

केसरी कुंज कॉलोनी के आगे पिछले एक साल से सड़क टूटी पड़ी है। जिससे हमें काफी दिक्कत होती है। क्योंकि एक तरफ ट्रैफिक चलता है। कई बार इस संबंध में संबंधित लोगों को बताया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। -सुनील

रेड स्फायर बैक्वेंट हॉल के आगे अपनी दुकान लगाता हूं। पिछले काफी समय से सड़क खस्ताहाल है। यहां तक कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। जिससे लोगों को समस्या होती है। कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।-ओमकार

ये भी पढे़ं  : मुरादाबाद : ब्राह्मणों ने अपने अधिकारों के लिए भरी हुंकार, गूंजे पशुराम के जयकारे

संबंधित समाचार