रामपुर : पंजाब सरकार की ढील से अपराधियों के हौसले बुलंद -औलख

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित कर अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुखवीर सिंह बादल पर हुए हमले की  कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस हमले के लिए पंजाब सरकार को दोषी ठहराया।

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को शिविर कार्यालय से वीडियो के माध्यम से जारी बयान में कहा कि पवित्र स्थान अमृतसर के ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर में अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखवीर सिंह बादल पर हुए हमला निंदनीय है। पंजाब सरकार सुरक्षा के मुद्दे पर फेल साबित हुई है। कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल तथा उनके पिता प्रकाश सिंह बादल भी मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर रहे हैं। उनके ऊपर हमले की कोशिश और वह भी ऐसे पवित्र स्थान पर इससे यह साबित होता है कि पंजाब सरकार की ढील के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कहा कि सरकार के लापरवाही से ऐसे पवित्र स्थान पर राजनैतिक लोगों पर हमले होंगे तब आमजन कैसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने हमलावार के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और राजनैतिक लोगों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: राहुल और प्रियंका गांधी के संभल पहुंचने से पहले कांग्रेसी नजरबंद

संबंधित समाचार