रामपुर: राहुल और प्रियंका गांधी के संभल पहुंचने से पहले कांग्रेसी नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार : कांग्रेस शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बुधवार को संभल पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और बुधवार की तड़के पुलिस ने कांग्रेसियों को नजरबंद कर दिया। एआईसीसी के सदस्य मुतिउर रहमान खां बब्लू ने हाउस अरेस्टिंग की बाबत कहा कि संभल में हुई नाइंसाफी के खिलाफ हमारी आवाज को हमें घरों में नजरबंद करके दबाया नहीं जा सकेगा। 

संभल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बुधवार को पहुंचने की सूचना पर प्रशासन चौकन्ना हो गया और कांग्रेसियों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने कांग्रेसियों के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। बुधवार की सुबह एआईसीसी सदस्य ने कहा कि वह हाईकमान के निर्देश पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ संभल पहुंचने के लिए मंगलवार से ही प्रयासरत थे लेकिन, बुधवार तड़के उन्हें नजरबंद कर दिया। 

कहा कि जुल्म करने वाले हमारे कदम रोक सकते हैं। लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकते हैं,  हमारी मोहब्बत वाली सोच का कत्ल नहीं कर सकते और न ही राहुल और प्रियंका गांधी की राह रोक सकते हैं। हम संभल के सौहार्द और भाईचारे की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मजलूमों को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- रामपुर: स्वार में मैरिज हॉल मालिक की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार