Kanpur: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल, पुलिस कर्मियों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, अस्पताल में कराया भर्ती
कानपुर, अमृत विचार। पनकी के भाटिया तिराहे के पास बुधवार देर रात बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बस में सवार 30 से अधिक बाराती घायल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कल्याणपुर सीएससी समेत अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया। जिसमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
चकेरी के गोलू यादव की बारात बुधवार देर रात वापस लौट रही थी। बारातियों से भरी बस अभी पनकी के भाटिया तिराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। बारातियों ने बस चालक के नशे में होने की बात कही है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को भर्ती करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजा राम हास्पिटल पनकी में 04 व्यक्ति भर्ती कराये गये जिनका विवरण –
01. कुसुम यादव पत्नी अवध नरेश यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 125/4 एल ब्लॉक गोविंद नगर कानपुर नगर
02. ममता यादव पत्नी चंद्रवीर सिंह यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी 125/4 एल ब्लॉक गोविंद नगर कानपुर नगर
03. सीमा यादव पत्नी प्रदीप यादव निवासी 75 / 117 मुरब्बा भंडार घंटाघर हल्सी रोड थाना कलेक्टरगंज।
04. नेहा पत्नी शिव गोविंद निवासी गोपाल नगर प्लॉट नंबर 3 यशोदा नगर कानपुर नगर उम्र करीब 40 वर्ष।
महावीर हास्पिटल पनकी में 07 व्यक्ति भर्ती कराये गये जिनका विवरण-
01. किशोर शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी मकान नंबर 27 गोपाल नगर थाना बिधनू कानपुर नगर
02. नीरज यादव पत्नी शिव शंकर यादव निवासी गोपाल नगर यशोदा नगर कानपुर।
03. रमेश सिंह यादव पुत्र श्री रामचंद्र निवासी ग्राम निमौली थाना अकबरपुर कानपुर देहात
04.सुमित यादव पुत्र जगरूप सिंह यादव निवासी मकान नंबर 29 गंगापुर गांव कानपुर नगर थाना सेन पश्चिम पारा
05. सुनीता यादव पत्नी सुमित यादव निवासी मकान नंबर 29 गंगा पूर्व गांव कानपुर नगर थाना सेन पश्चिम पारा
06. प्रियंका यादव पत्नी आशीष यादव निवासी घंटाघर कानपुर नगर
सीएचसी हास्पिटल कल्यानपुर में 06 व्यक्ति भर्ती कराये गये जिनका विवरण-
01.शिव गोविंद यादव पुत्र शिवाधर उम्र 45 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता
02. लखन पुत्र मदन उम्र 50 वर्ष निवासी भीजोना थाना घाटमपुर
03. सुनील पुत्र सोहनलाल उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्रपुर गांव थाना साढ़
04. विजयलक्ष्मी पत्नी राम सजीवन उम्र 50 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता
05. अंशु शर्मा पुत्र किशोर शर्मा उम्र 17 वर्ष निवासी नौबस्ता
06. एम झा पुत्र श्रीकांत झा उम्र 40 वर्ष निवासी गोपालनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता