दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन बने सुप्रीम कोर्ट के जज, CJI खन्ना ने दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायमूर्ति मनमोहन को पद की शपथ दिलाई गई। 

न्यायमूर्ति मनमोहन के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जिसमें प्रधान न्यायाधीश भी शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है। उच्चतम न्यायालय के ‘कॉलेजियम’ ने 28 नवंबर को न्यायमूर्ति मनमोहन को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। 

यह भी पढ़ें:-STF ने किया सीबीआई अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार  

संबंधित समाचार