शाहजहांपुर: भाकियू जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस का पहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव को उनके कार्यकर्ताओं सहित हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस उनके पुवायां के गांव लालपुर स्थित घर के बाहर तैनात है। 

गुरुवार को भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, जिला प्रमुख महासचिव राशीराम वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के आवाह्न पर ग्रेटर नोएडा के लिए कूच करने का ऐलान किया था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन ने देर रात जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस गुरुवार को भी जिलाध्यक्ष के निवास पर तैनात है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कुचलने के लिए शासन प्रशासन द्वारा जो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, उसकी भारतीय किसान यूनियन घोर निंदा करती है। पुलिस की इस कार्रवाई से हम रुकने वाले नहीं है, हम अमन चाहते हैं। मगर जुल्म के खिलाफ यदि जंग लाजमी है, तो जंग ही सही, क्योंकि जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन तस्कर, तीन लाख की अफीम बरामद

संबंधित समाचार