भारतीय हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन का स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ स्वागत
भारतीय हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन चुने जाने पर डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत गोरखपुर। भारतीय हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन चुने जाने पर डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे का गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम आगमन हुआ। गोरखपुर प्रथम आगमन पर डॉ आनंदेश्वर पांडे जिला हैंडबॉल संघ …
भारतीय हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन चुने जाने पर डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर। भारतीय हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन चुने जाने पर डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे का गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम आगमन हुआ। गोरखपुर प्रथम आगमन पर डॉ आनंदेश्वर पांडे जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज यादव सचिव अंगद सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र पांडे सहित खेल जगत के प्रतिष्ठित पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्पोर्ट्स जोन खेल जगत की एकमात्र हिंदी मासिक पत्रिका का अवलोकन भी किया गया। जिसका स्लोगन था अब खेलेगा गांव तो खिलेगा यूपी, खेल नीति से बदलेगी खेलों की तस्वीर यूपी ओए की मेहनत रंग लाई, इस पुस्तक में ग्रामीण अंचल के उभरते हुए खिलाड़ियों को दर्शाया गया है।
