केशव प्रसाद मौर्य ने आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की भेंट, महाकुंभ में आने का दिया निमंत्रण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू से भेंटकर महाकुम्भ-2025 के आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। उपमुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वाईएस चौधरी से भी उनके आवास पर भेंट कर महाकुंभ में आगमन के लिए निमंत्रित किया।

उप मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में आने के लिए वहां रोड शो किया और लोगों  को महाकुंभ की महत्ता व महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए बहुत ही उच्च कोटि की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रयागराज में अलग-अलग राज्यों से आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की राह आसान होगी।

महाकुम्भ देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है। उप मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के अमरावती स्थित अमरलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में शिव के दर्शन व पूजन के साथ ही, अमरावती में बुद्ध का दर्शन किया। इस दौरान  विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-GST से और वसूली की तैयारी में सरकार, कांग्रेस करेगी इसका विरोध, राहुल गांधी का दावा

संबंधित समाचार