रामपुर : किशोरी का अपहरण करने में 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। किशोरी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसके पांच बच्चे हैं। देवर प्रदीप के कोई बच्चा नहीं होने पर उसने अपनी देवरानी को अपनी बच्ची को गोद दे दिया था। मेरी बेटी उसके बाद से देवरानी के साथ रुद्रपुर में रह रही थी। 2 नवंबर को मेरे द्वारा गोद दी बेटी घर पर आई हुई थी। महिला किसी काम से कहीं गई थी। आरोप है कि इस दौरान पास का ही रहने वाला युवक शिवा मौका पाकर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

इस घटना को  रिश्तेदार लक्ष्मी उसकी बहन उर्मिला बलवीर और पूजा ने देखा। घर पर बेटी के नहीं होने पर होश उड़ गए। उसके बाद काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में उसने मिलक थाने में तहरीर  दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : सैफनी के किशोर सहित दो की जयपुर में मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार