Pakistan Super League : आईपीएल में नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों पर है पीएसएल की नजर
कराची। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फ्रेंचाइजी मालिकों ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को उन विदेशी खिलाड़ियों की सूची सौंपी है जो हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में नहीं बिक पाए थे। फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आगामी नीलामी के लिए इन खिलाड़ियों को अपने ड्राफ्ट में शामिल करे। अगले साल होने वाले आईपीएल और पीएसएल के कार्यक्रम में पहली बार टकराव होने की संभावना है।
अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों की पहली पसंद आईपीएल है और ऐसे में पीएसएल के पास उन खिलाड़ियों को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता जो भारतीय लीग में जगह नहीं बना पाए। आईपीएल नीलामी में कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं बिक पाए थे। इन खिलाड़ियों में डेविड वार्नर, केन विलियमसन, आदिल राशिद, एलेक्स केरी, केशव महाराज, शाई होप, डोनोवन फेरारा, डेरिल मिशेल, जॉनी बेयरस्टो, अकील हुसैन आदि शामिल हैं।
एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, पीएसएल की टीमों के मालिक चाहते हैं कि पीसीबी इन खिलाड़ियों के एजेंटों और बोर्ड से बात करके पीएसएल 2025 के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि करे।
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चैंपियंस ट्रॉफी पर PCB को पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन, बोले- आत्मसम्मान बनाए रखना चाहिए
