Kanpur: घाटमपुर में घर से लाखों की चोरी; शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, वापस लौटने पर गायब मिला सामान
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर नगर में रहने वाला एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने अपने रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे देखे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी रिजवान पुत्र स्व. मुज्जन अंसारी ने सोमवार सुबह घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह बीते 28 नंबर को अपनी पत्नी, बच्चों व मां के साथ चाचा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह लोग वहां से वापस घर आए तो देखा कि उनके घर के कमरे व अलमारी, बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। घर में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 13,000 रुपये की नगदी समेत लाखो के कीमत के जेवरात चोरी ले गए हैं।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
