रामपुर: सपा सांसद बोले-भारत का मुसलमान खून के आखिरी कतरे तक बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा व अत्याचार को लेकर दुख प्रकट करते हुए घोर निंदा की। सपा सांसद के मीडिया प्रभारी और लीगल एडवाइजर अधिवक्ता महबूब अली पाशा ने बताया इस संबंध में सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जब से सरकार परिवर्तित हुई है, तभी से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश की सरकार हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसा रोकने में लाचार साबित हो रही है। हिन्दुस्तान की जनता कभी भी इस अत्याचार व हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अगर भारत सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो भारत के मुसलमान अपने खून के आखिरी कतरे तक हिन्दु भाईयों का साथ देंगे। कहा कि कुरआन में भी कहा गया है कि यदि किसी निर्दोष का कत्ल किया जाता है तो वह सारी इंसानियत का कत्ल है। इंसानियत नहीं मरनी चाहिए।

संबंधित समाचार