बहराइच: डीएम ने रैन बसेरों का किया रियलिटी चेक, दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिलाधिकारी मोनिक रानी ने बुधवार रात 9 बजे शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों को कंबल वितरित किया। डीएम मोनिका रानी ने जिला अस्पताल में संचालित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मरीजों के परिजनों से वार्ता की और उन्हें कंबल वितरित किया। 

cats

जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन के पास संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंची। यहां व्यवस्था जांचने के बाद जिलाधिकारी शहर के बाहर मरीमाता मंदिर पहुंची। सभी जगह कंबल वितरित करने के बाद लोगों का हाल जाना। रोडवेज परिसर में संचालित रैन बसेरे का भी जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिया। कहा कि ठंड से कोई भी यात्री परेशान न हो। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर अनिरुद्ध यादव, ईओ प्रमिता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Promotions: 15 डीआईओएस समेत 29 शिक्षा अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, राम चंद्र बने गोंडा के DIOS, देखें सूची

 

संबंधित समाचार