बहराइच: बिजली विभाग के 38 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठेका कंपनी भी बदली, दूसरे लोगों को काम के लिए रखा

बहराइच, अमृत विचार। शहर क्षेत्र में बिजली विभाग में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को दूसरी ठेका कंपनी ने निकाल दिया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों की वापसी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर के अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र में रामा इन्फोटेक कंपनी की ओर से कर्मचारी रखे गए थे। वर्षों से कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। लेकिन अब विभाग की ओर से रामा इन्फोटेक कंपनी के स्थान पर ग्लोबल कंपनी को काम दे दिया गया है। ग्लोबल कंपनी ने उपकेंद्र में काम करने वाले 38 कर्मचारियों को एक साथ हटा दिया। साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को रख दिया है। इससे कर्मचारी काफी परेशान है। 

इसकी जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जोन अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी विद्युत केंद्र में धरने पर बैठ गए। जून अध्यक्ष का कहना है कि कर्मचारियों को बिना गलती के कंपनी ने हटा दिया या अन्य है जब तक इन कर्मचारियों को पुनः रखा नहीं जाएगा, तब तक उन सभी का धरना जारी रहेगा। विभाग कंपनी बदले या कुछ, लेकिन कर्मचारियों को बिना गलती के नहीं निकालना चाहिए। धरने के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: भारतीय न्याय संहिता के नए कानून के तहत जिले में आया पहला फैसला

संबंधित समाचार