अयोध्या: नेपाल के सेना प्रमुख ने किये रामलला के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज शनिवार को अयोध्या पहुंचे व रामलला का दर्शन पूजन किया।

अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। राम मंदिर में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने रामलला के समक्ष हाजिरी लगाई व मंदिर की भव्यता को निहारा। वह करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। इसके बाद वह एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि अपने पत्नी के साथ रामलला का दर्शन कर हम लोग धन्य हो गए। कहा कि अयोध्या का नेपाल से गहरा नाता है। इस दौरान भारतीय सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है

संबंधित समाचार