अयोध्या: फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, जानिए क्या बोली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। थाना हैदरगंज अंतर्गत दुबौली गांव में शनिवार की रात इंटर की छात्रा का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे फंदे से उतारा। दुबौली गांव के निवासी चित्रमणि दुबे की पुत्री जान्हवी (17) इंटर की छात्रा थी। 

शनिवार की रात करीब आठ बजे उसका शव कमरे की छत में लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह देख परिवारीजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी मो अरशद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

संबंधित समाचार