बहराइच: ऐशबाग इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड बस स्टॉप के निकट रेलवे फाटक पर 35 वर्षीया महिला ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग पर जरवल रोड बस स्टॉप के निकट लखनऊ से बहराइच जाने वाले सड़क मार्ग पर 296 A  रेल फाटक पर 9:18 पर आप लाइन पर ऐशबाग इंटरसिटी 15069 लखनऊ जा रही थी। सोमवार सुबह महिला फाटक बंद होने के बावजूद पहले बहराइच की ओर गई। उसके बाद अपलाइन पर आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि जानबूझकर महिला ट्रेन के आगे गई। सूचना पर जरवल रोड थाने के उपनिरक्षक अनिरुद्ध यादव, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे महिला सिपाही कोमल गुप्ता, व्यास मुनि वर्मा, सिद्धार्थ यादव, अमित ने पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जरवल रोड पुलिस की सूचना पर जीआरपी गोंडा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।

यह भी पढ़ें:-Zakir Hussain: विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

संबंधित समाचार