बरेली: शादी का झांसा देकर तलाक शुदा से करता रहा दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के खाते से तीन लाख रुपये निकाल कर भी खर्च कर लिए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में …

बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के खाते से तीन लाख रुपये निकाल कर भी खर्च कर लिए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासिनी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन किसी कारणवश पति से उसके संबंध सही नहीं रहे। इसलिए दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया।

पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पहले उसके संपर्क में मोहल्ले का एक युवक आया। वह उसकी हरेक कार्य में मदद करने लगा। एक दिन युवक ने शादी करने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह शादी के लिए कहती तो आरोपी टाल देता।

पीड़िता ने बताया कि उसके खाते में पांच लाख रुपये थे। जिनमें से आरोपी ने तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़िता ने शादी को कहा तो आरोपी ने दहेज में दस लाख रुपये मांगे। साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता से थाना इज्जतनगर पुलिस तहरीर दी है।

संबंधित समाचार