मध्य प्रदेश: पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल घायल हो गए। शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उस …

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल घायल हो गए।

शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उस वक्त हुई, जब संबंधित लोग इस वाहन से राज्य के श्योपुर जिले के उनावद से अपने गांव डोडी वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चंदेल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को पोहरी एवं शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मामले के वस्तिृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

संबंधित समाचार