लखीमपुर खीरी: महिला ने मकान बिकाऊ का लगाया पोस्टर, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: पुलिस के कार्रवाई न करने से परेशान थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव छोड़ने का लिया निर्णय लिया है। उसने अपने मकान पर पोस्टर चस्पा किया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अन्य समुदाय के लोगों से परेशान होकर वह अपना घर छोड़ना चाहती है। उसका मकान बिकाऊ है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। दूसरे समुदाय का एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसला ले गया और धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि वह मंगलवार को एसपी कार्यालय गई, लेकिन एसपी के न मिलने पर वह निराश होकर वापस लौट आई। 

पीड़िता का आरोप है कि उसकी छोटी पुत्री से भी आरोपियों ने अश्लीलता की। उस पर भी अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। पुलिस तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने गांव छोड़ने का निर्णय लिया है। इसलिए उसने अपने मकान के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया है, जिस पर लिखा है कि मुस्लिमों से परेशान होकर घर छोड़ना चाहते हैं। यह मकान बिकाऊ है। सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार