कन्नौज में खनन माफियाओं के ठिकाने पर टीम का छापा: एक जेसीबी, तीन डंपर व एक ट्रैक्टर किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। जिम्मेदारों की शह के चलते खनन करने वाले किसी की जान की परवाह तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ईदगाह के पास स्थित टीले पर इतना खनन कर डाला कि यहां लगे हाईटेंशन लाइन के बिजली टॉवर के गिरने की नौबत आ गई। देर रात इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सदर ने मिट्टी खनन करते एक जेसीबी, तीन डंपर व एक ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया। इसके बाद मंडी समिति में खड़ा करा दिया है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के पास बुधवार की रात कुछ लोग टीले से मिट्टी का खनन कर रहे थे। किसी ने पुलिस से शिकायत की कि टॉवर की जड़ तक मिट्टी खोद डाली गई है जिससे इसके गिरने का खतरा हो गया है। इसके बाद रात में ही सीओ सदर कमलेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गये। इस दौरान खनन किया जा रहा था। पुलिस ने कागजात मांगे तो नहीं दिखाये गये। 

कन्नौज हादसा (2)

इस पर एक जेसीबी, तीन डंपर व एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ कर सीज करते हुए मंडी में खड़ा करा दिया। सीओ ने पाया कि जिस टीले से मिट्टी का खनन किया जा रहा था वहां पर कन्नौज को आने वाली 132 केवी की हाईटेंशन लाइन का टावर लगा है। इसके आसपास भी मिट्टी खोदी गई है जिससे बरसात होने पर पानी भरने पर इस टावर के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। 

टावर के निकट खनन से हो सकता नुसान

बिजली ट्रांसमिशन के जेई अखिलेश चंद्र वर्मा ने ईदगाह के निकट हाईटेंशन लाइन के टावर के निकट किये गये खनन में नुकसान का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि टावर के 10 मीटर दूरी पर खुदाई की गई है। खनन की गहराई करीव 8 फिट है। इससे बरसात में पानी भरने पर मिट्टी का कटान होगा। इससे टावर को नुकसान हो सकता है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीओ ने अधिशाषी अभियंता ट्रांसमिशन को भेजी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: दो सर्राफा कारोबारियों पर छापेमारी, 50 लाख का सोना जब्त, आभूषणों में हॉलमार्क न होने पर की गई कार्रवाई 

संबंधित समाचार