बहराइच: रेल पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिस पर शव मॉर्च्युरी को भेजवा दिया है।

गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर पयागपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गुरुवार सुबह लोगों ने देखा। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। इसके पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Barabanki News : 45 मीटर चौड़ी बनेगी बाराबंकी टू रूपहैडिहा फोर लेन

संबंधित समाचार