संभल : 46 साल बाद खुले मंदिर, 22 प्राचीन कूपों व कई तीर्थों का एएसआई ने किया सर्वे

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखी गई एएसआई की कार्रवाई

संभल, अमृत विचार। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर,22 प्राचीन कूपों व कई तीर्थों का सर्वे किया। विभाग की चार सदस्यीय टीम ने तीर्थ,कूप व मंदिरों पर जाकर 10 घंटे तक सर्वे किया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सर्वेक्षण की कार्रवाई को गोपनीय रखा। 

14 दिसम्बर को बिजली चेकिंग के दौरान संभल के खग्गू सराय में 46 साल से बंद मंदिर को प्रशासन ने खुलवाया था। मंदिर के निकट पाट दिये गये कूप की भी खुदाई कराई गई थी। मंदिर को  प्राचीन बताया गया  था। इसके बाद ही जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र लिखकर संभल के एतिहासिक तीर्थ,कूप व मंदिरों का सर्वे करने का अनुरोध किया था। इसके बाद ही एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने संभल पहुंचकर प्रशासन द्वारा बताये गये तीर्थ,कूप व मंदिरों का सर्वे शुरु किया। टीम खग्गू सराय के उस मंदिर पर पहुंची जिसे 46 साल बाद खुलवाया गया था। एएसआई टीम ने मंदिर के अंदर मूर्तियों की नापजोख की , साथ ही मंदिर के दरवाजे से लेकर निर्माण तक को बारीकी से जांचा। इसके बाद कूप पर ढंके गये ढक्कन को हटाकर कूप का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद चतुर्मुख कूप आलम सराय,अमृत कूप दुर्गा कालोनी,सप्तसागर कूप व सर्थलेश्वर महादेव मंदिर सहित तमाम प्राचीन तीर्थ,मंदिर व कूपों का सर्वे किया। टीम ने जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर स्थित कूप को भी देखा।  जिलाधिकारी  ने बताया कि एएसआई टीम ने सुबह 7 बजे  सर्वे शुरू किया था और 3:30 पर उनका आज का काम समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें - Sambhal News : अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर चला बुलडोजर...तोड़ी गईं सीढ़ियां

संबंधित समाचार