अयोध्या: हाइवे पर धर्मिक स्थलों के लगेंगे साइन बोर्ड, विधायक रामचंद्र ने उठाई थी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अयोध्या और बाराबंकी की सीमा पर एनएच द्वारा हाइवे के आसपास महत्वपूर्ण मंदिरों पौराणिक स्थलों का साइन बोर्ड लगाए जाने का अनुरोध किया था। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रुदौली की सीमा में महत्वपूर्ण मंदिरों व पौराणिक स्थलों के आवश्यक साइन बोर्ड लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर राम जन्मभूमि अयोध्या जाते समय बाराबंकी की सीमा से हर 5 किलोमीटर पर साइन बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें विधानसभा रुदौली की सीमा अशरफपुर गंगरेला से लोहिया पुल तक महत्वपूर्ण मंदिरों व पौराणिक स्थलों की दूरी लिखा हुआ साइन बोर्ड लगाया जाएगा।जिससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटको को रुदौली विधानसभा में स्थित महत्वपूर्ण मंदिरों व पौराणिक स्थलों की दूरी पता होने से लोग इन स्थलों पर आसानी से जा सकेंगे।

cats

विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जनपद अयोध्या एवं बाराबंकी की सीमाओं पर एनएच द्वारा अति महत्वपूर्ण मंदिरों / पौराणिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाये जाने का अनुरोध किया गया था, जिसके सन्दर्भ में रुदौली की सीमा में महत्वपूर्ण मन्दिरों, पौराणिक स्थलों के आवश्यक साइन बोर्ड लगाने की मांग को स्वीकृत कर दिया है। साइन बोर्ड में विधानसभा रुदौली में स्थित प्रमुख मंदिरों व धार्मिक स्थलों की दूरी लिखा होने से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता होगी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंकने का किया प्रयास, भिड़े कांग्रेसी

 

संबंधित समाचार