बिहार: पूर्णिया में पिकअप ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों रौंदा, दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे ढोकवा गांव में हुई।

धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप गोल्डी ने बताया, ‘‘चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।’’

मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि वाहन चालक का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, रामनयन सिंह बने बहराइच के नए कप्तान, देखें सूची

संबंधित समाचार