बरेली: भजन गायिका अंजलि को मिला अटल गायन शिखर सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। भजन गायिका अंजलि द्विवेदी को अटल गायन शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार उनको दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया। अंजलि बरेली सीबीगंज की रहने वाली हैं।

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली भारत मंडपम में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सीबीगंज क्षेत्र की भजन गायिका अंजलि द्विवेदी को अटल गायन शिखर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद मनोज तिवारी, अजय महावर और भुवनेश सिंघल ने उन्हें दिया। अंजलि सीबीगंज क्षेत्र की लोहिया विहार कॉलोनी की रहने वाली हैं। पति पंकज द्विवेदी ने बताया कि अंजलि के खाटू श्याम पर गाए भजन काफी प्रसिद्ध हैं। यू-ट्यूब पर उनकी कई लाख फैन फॉलोइंग है।

संबंधित समाचार