गृहमंत्री अमित शाह ने कन्नौज के दो मछली पालकों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनपद के दो मछली पालकों को दिल्ली में सम्मानित किया। सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी से महज कन्नौज के ही दोनों किसान इसमें शामिल हैं। 

नई दिल्ली में 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि. मेहंदीपुर के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व सचिव योगेंद्र कुमार को बुलाया गया। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जनपद में तीन मत्स्य जीवी सहकारी समितियां बनी हैं जिसमें दुर्जनापुर, चौराचांदापुर नवंबर में बनी थीं। दिसंबर में मेहंदीपुर का गठन हुआ। 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र कुमार व योगेंद्र कुमार को सम्मानित किया। बताया गया है कि देश में अब तक कुल 10 हजार बहुद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ हुआ है। इसमें जनपद का भी योगदान है। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। जिले से नई दिल्ली पहुंचकर प्रतिनिधित्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: सोलर मॉडल गांव की रेस में कानपुर की 51 पंचायतें, जिस गांव में सर्वाधिक सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगेंगे, उसे मिलेंगे एक करोड़


संबंधित समाचार