कासगंज: दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में मंगाई गईं प्रतियोगी पुस्तकें, खबर का हुआ असर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंजडुंडवारा, अमृत विचार: कस्बे में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में पुस्तकें न होने की खबर निकलने के बाद बाद पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें मंगाई गई हैं। इनका लाभ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा। 

 

पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के अभाव को लेकर जनप्रतिनिधि एवं पालिका प्रशासन पुस्तकालय गंभीर नहीं था। दूर-दराज से पठन-पाठन को पहुंचने वाले विद्याथिर्यों की समस्या को अमृत विचार द्वारा 20 दिसंबर के अंक में "पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय उपेक्षा का शिकार" शीर्षक से प्रकाशित किया गया। खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया। 

उसी शाम एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर पालिका प्रशासन मे खलबली मच गई। एसडीएम ने सम्बंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। जल्द जरूरी किताबों की उपलब्धता सुनश्चित कराने एवं समस्त अव्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। 

इसके बाद आनन-फानन में पालिका प्रशासन द्वारा विधार्थियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं सहित लगभग 150 से अधिक पुस्तकों का क्रय कर लिया गया। जो आर्थिक रूप से पिछड़े एवं दूसरे शहर में जाकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने की सोच न सकने वाले विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगी। 

अभी इन व्यवस्थाओं की है दरकार-
- बैठने के लिए सुविधाजनक कुर्सियां।
- पुस्तकालय खुले रहने की समय सीमा को और बढ़ाएं।
- कंप्यूटर की उपलब्धता कराएं।
- पालिका अवकाश के दिन भी पुस्तकालय खोलें।

खबर प्रकाशन के बाद पुस्तकालय में नगर पालिका द्वारा पुस्तकें उपलब्ध करा दी गंई। विद्यार्थियों की समस्या को जोर-शोर से उठाने को अमृत विचार समाचार पत्र का बहुत आभार व्यक्त करा हूं- गोविंद चौधरी, छात्र।

अमृत विचार भ्रष्ट्राचार व  जनसमस्याओं को उजागर करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। खबर प्रकाशन के बाद अव्यस्थाओं में सुधार भी देखने को मिल रहा है। जो कि बहुत ही सराहनीय है- गयासुद्दीन शेख, कस्बावासी।

पुस्तकालय में किताबों का अभाव था। अमृत विचार के माध्यम से संज्ञान आने पर विद्याथिर्यों से सूची लेकर आवश्यक किताबों को क्रय कर लिया गया है। जल्द अन्य अव्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा- सुनील कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, गंजडुंडवारा।

यह भी पढ़ें- कासगंज: चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखीं एसपी अंकिता, हर काले धंधे का नेटवर्क ध्वस्त करने के निर्देश

संबंधित समाचार