बरेली: रेलवे ने भूख से तड़प रहे बच्चे को ट्रेन में मुहैया कराया दूध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाई दूज के दिन दिल्ली से आ रही स्पेशल ट्रेन में एक दंपति के पास दूध खत्म हो गया तो बच्चा भूख में तड़प रहा था। ट्रेन का स्टापेज न होने की वजह से उसे दूध नहीं मिल पा रहा था। सूचना पर रेलवे ने बरेली जंक्शन पर बच्चे को पिलाने के …

बरेली, अमृत विचार। भाई दूज के दिन दिल्ली से आ रही स्पेशल ट्रेन में एक दंपति के पास दूध खत्म हो गया तो बच्चा भूख में तड़प रहा था। ट्रेन का स्टापेज न होने की वजह से उसे दूध नहीं मिल पा रहा था। सूचना पर रेलवे ने बरेली जंक्शन पर बच्चे को पिलाने के लिए दूध मुहैया कराया।
रेलवे कर्मचारियों के मुताबकि यात्री कुमार अजीत दिल्ली से मुज्जफरपुर के लिए जा रहे थे। वह 04484 पूजा स्पेशल ट्रेन में बी-2 कोच की बर्थ नंबर 11 पर यात्रा कर रहे थे। यह ट्रेन दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही थी। उनके साथ उनकी पत्नी और करीब सात माह का एक बच्चा था।

ट्रेन का स्टापेज नहीं होने की वजह से दूध नहीं मिल सका। बच्चा भूख में तड़प रहा था। ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद के बाद मुरादाबाद में था। इसकी सूचना उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम और टीटीई को दी। हेल्पलाइन-139 पर भी संपर्क किया। गाड़ी मुरादाबाद से भी निकल चुकी थी। वहां भी दूध नहीं मिल सका। मामले में सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल वाणिज्य निरीक्षक बरेली जंक्शन से संपर्क किया। उन्होंने बरेली जंक्शन पर पहुंचने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन में दूध पहुंचाने के आदेश दिए। ट्रेन जंक्शन पर दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंची। यहां पहले से ही एक रेल कर्मचारी एक लीटर दूध लेकर मौजूद था। रेल कर्मचारी ने कोच बी-2 की बर्थ -11 पर जाकर यात्री कुमार अजीत को दूध दिया। दपंति ने रेलवे का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार