चंदन हत्याकांड: आरोपियों को बचाने के लिए पाकिस्तान समेत अन्य देशों से मिली रकम, जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: 26 जनवरी 2018 चंदन गुप्ता कांड में फैसला आ चुका है। 28 आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है। सजा के बाद संविधान के खिलाफ एक ओर नया मोड़ उभर कर सामने आया है। चंदन गुप्ता के आरोपियों को बचाने के लिए पाकिस्तान सहित अन्य देशों ने मदद की है। केस लड़ने के आरोपियों को रकम भेजी गई है। इसका जिक्र होने के बाद चंदन के भाई विवेक गुप्ता ने सरकार से मामले में उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

लंबे समय के बाद चंदन हत्याकांड में फैसला आ गया। 28 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस फैसले का हिंदूवादी संगठनों ने स्वागत किया है। मृतक चंदन के परिजनों ने तिरंगा फहराया, लेकिन एनआईए कोर्ट द्वारा 130 पेज के आए फैसले ने सभी को अंचभित कर दिया है। 

न्यायाधीश विवेकानंद त्रिपाठी ने 130 पन्ने के फैसले में कहा कि आरोपी पक्ष ने पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों से मिले पैसों और एनजीओ के सहयोग से अपना केस लड़ा था। दोषियों को बचाने के लिए विदेशी फंड का उपयोग करना संविधान के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा- संगठनों की फंडिंग और इनके उद्देश्यों की जांच होनी चाहिए। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। 

इसी को लेकर चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार से जांच करने और सच सामने लाने की मांग की है। कहा है की जांच होने के बाद इन सभी संगठनों का फंडिंग करने के उदेश्य का सच सबके सामने आना बेहद जरूरी है। उधर विदेशों से आरोपियों को बचाने के लिए आई रकम को लेकर देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों की मदद करने के लिए कौन-कौन से देश शामिल थे। उन्होंने किस तरह से आरोपियों की मदद की और विदेशी एनजीओ के माध्यम से कितने पैसो की फंडिग हुई है। यह जांच के बाद ही सामने आएगा। इसके लिए जांच कराया जाना बेहद जरुरी है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: कब्रिस्तान से चोरों ने उड़ा लिया लोहे का गेट, लोगों में आक्रोश

संबंधित समाचार