कन्नौज में एनएच 34 टाेल प्लाजा पर मारपीट: CCTV में पूरी घटना कैद, पुलिस वीडियो के आधार पर पड़ताल में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। जीटी रोड बशीरापुरभाट टोल प्लाजा पर दबंग ने जबरन स्टापर हटा दिया। सुपरवाइजर ने रोका तो उसे व उसके भाई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इससे दोनों घायल हो गये। मामले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।

तिर्वा कोतवाली क्षेत्रके गांव नजरापुर निवासी अविनाथ कश्यप पुत्र सुनील कुमार कश्यप बशीरापुर भाट टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हैं। आरोप है कि नौ जनवरी को शाम करीव 3:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभुलियापुर गांव निवासी मोहित पुत्र विनोद ने टोल प्लाजा के लेन नंबर 14 पर रखे स्टापर को हटा दिया।

इस की जानकारी होने पर उस ने जब मोहित से इस संबंध में कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। यही नहीं उस ने मारपीट करदी। इससे टोल प्लाजे के सुपर बाइजर के चोटे आई। यह देख टल के अन्य कर्मचारियों ने जब बचाने का प्रयास किया तो मोहित के साथ अचल पुत्र हरिश्चंद्र, के अलावा दो अज्ञात लोगों ने भी मारपीट की।

इस में अविनाथ के भाई शिफ्ट इंचार्ज प्रशांत कश्यप को भी लाठी डंडों व सरिया से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट के दौराम शोर होने पर उक्त लोग जान से मारदेने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते युवक का VIDEO वायरल, बाइक पर स्टंट करते हुए दोनों ने बनाई रील

 

संबंधित समाचार