सत्यापित आटो-टेंपो चालक ही बैठाएंगे सवारी: Mahakumbh को लेकर कानपुर सेंट्रल पर GRP ने शुरू किया चालकों का सत्यापन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने आटो-टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू किया है। इन चालकों का रिकार्ड रखा जाएगा। साथ ही जीआरपी के रिकार्ड में दर्ज अपराधियों की भी डिटेल जुटाई जा रही है। जीआरपी अपराधियों की डिटेल सर्च स्लिप प्रदेश पुलिस को भेजकर उन्हें ट्रेस कराएगी। 
जीआरपी प्रभारी सेंट्रल ओएन सिंह ने बताया कि टेंपो, आटो व ई-रिक्शा धड़ल्ले से स्टेशन परिसर में आते व जाते हैं। सवारियां बैठाकर ले जाते हैं। 

महाकुंभ पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। ऐसे में किसी के साथ कोई घटना न हो, इसके लिए जीआरपी ने चालकों का सत्यापन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया है कि अपराधी ही चालक बनकर सवारियों को बैठा लेते हैं। सुनसान स्थानों पर ले जाकर घटनाएं करते हैं और फरार हो जाते हैं। उन्हें ट्रेस करने में दिक्कत आती है। 

इसलिए स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों का सत्यापन किया जाएगा। उनका आधार, आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस जीआरपी के पास होगा। किसी यात्री की शिकायत पर उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा। बगैर सत्यापन चालक प्रवेश नहीं पाएंगे। कुली और वेंडरों का सत्यापन भी किया जाएगा। आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की डिटेल भी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Amrit Vichar Exclusive: महाकुंभ पर बेबी फीडिंग कक्ष और एसी लॉज...वृद्ध श्रद्धालु के लिए सेंट्रल पर भव्य व्यवस्था

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश