लखीमपुर खीरी: इंजन से कटकर युवक की मौत...आधा घंटा खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बांकेगंज गोला के बीच शनिवार की दोपहर इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे मैलानी से डालीगंज तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे तक बांकेगंज में खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बांकेगंज और गोला के बीच प्रतापपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजाराम उर्फ मलिखे पुत्र स्वर्गीय बिंद्रा प्रसाद ट्रैक से गुजर रहा था और इंजन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत होने की सूचना लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर बांकेगंज को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने बांकेगंज पुलिस को सूचना भेजी, जिससे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा सके। इस दौरान मैलानी से डालीगंज जाने वाली पैसेंजर करीब एक घंटे तक बांकेगंज स्टेशन पर खड़ी रही। उधर, डालीगंज से मैलान वाली ट्रेन को गोला स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे दोनों ट्रेन में बैठे यात्रियों के अलावा गोला आदि स्टेशन पर मौजूद मुसाफिर ट्रेन की प्रतीक्षा के लिए परेशान होते रहे। करीब एक घंटे बाद ट्रेन संचालन शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास