जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन हमारी प्राथमिकता, सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में अधिकारियों को दी नसीहत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जनसेवा, जन सुरक्षा और सुशासन उनकी सरकार की प्राथमिकता है। योगी ने अपने सरकारी आवास में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तय समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान किया जाएगा। 

सभी से आवेदन लेने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मामलों की निगरानी करें और पीड़ितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है। 

उन्होंने अधिकारियों को बिना भेदभाव के सभी को न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, "हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के इलाज की व्यवस्था कराई जाए और अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं व प्रभावशाली लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।" मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें : 
यूपी में बरसने वाली है आग ... तापमान 40-50 डिग्री के पार, जानिए आपके जिलें में कैसा रहेगा मौसम 

संबंधित समाचार