संभल : भरी पंचायत से नाबालिग प्रेमिका को हाथ पकड़कर घर ले गया युवक, एक साल पहले गया था जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ कैला देवी। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग किशोरी को भरी पंचायत से प्रेमी हाथ पकड़ कर अपने साथ अपने घर ले गया। लड़की पक्ष के डर की वजह से और कुछ नहीं कर पाया। जबकि वह लगभग एक वर्ष पूर्व इसी मामले में जेल जा चुका है। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले ग्रामीण की 13 वर्ष की बेटी को गांव के ही एक दबंग युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। 

रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रेमी, उसके पिता व भाई समेत चार के विरुद्ध थाने पर दर्ज कराई थी। जिसमें एक साल पहले प्रेमी युवक जेल गया था। इसके बाद वह बाहर जाकर काम करने लगा लेकिन वह लड़की से चोरी छुपे लगातार बात करता था। इसी बात को लेकर शनिवार की शाम समय लगभग 5:00 बजे गांव में पंचायत हुई। पंचायत में लगभग 60 से 70 लोग और महिलाएं भी मौजूद थीं। पंचायत में ही युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ा तो किशोरी ने भी लड़के का हाथ पकड़ लिया। जिस पर वहां मौजूद लड़की पक्ष के लोग और पंचायती कुछ कह नहीं पाए। 

इसके बाद वह पंचायत से किशोरी का हाथ पकड़ कर अपने घर ले गया। लड़की के पिता का कहना है कि वह बुरी तरह डरा और सहमा हुए है। लड़के का पिता दबंग है जिसकी वजह से वह कुछ कह नहीं कह पा रहे है। इस मामले में सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल की। जिसके बाद उन्होंने लड़की के परिजनों से थाने जाने की बात कहकर चले गए।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महाकुंभ को लेकर लोगों में उत्साह, 100 से अधिक बसों की हुई बुकिंग

संबंधित समाचार